27.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

फरीदाबाद, झज्जर और सिरसा को बड़ी सौगात, नए स्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी

फरीदाबाद, झज्जर और सिरसा को बड़ी सौगात, नए स्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी

New health centers : हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदेश के तीन जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं विस्तार के लिए दो नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने व दो केंद्रों का जीर्णोद्धार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द ही विस्तार हो जाएगा और ग्रामीणों को नए भवन में स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। सरकार यह सेवाएं फरीदाबाद, झज्जर और सिरसा में दी गई है।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का मकसद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो। इसके लिए फरीदाबाद, झज्जर और सिरसा में नई सौगात दी गई है। आम जनता को उनके घरों के पास बेहतर और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के गांव मंझावली के उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसका फरीदाबाद जिले के ग्रामीण और शहरी सीमावर्ती क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा गांव पल्ला सेहतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार करके वहां पर 50 बेड की क्षमता वाला आधुनिक शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। जहां पर ग्रामीणों को आपातकालीन और विशेष चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस प्रकार झज्जर जिले के गांव बुपेनिया में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। सिरसा जिले के गांव अरनियावाली में एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई है। इन परियोजनाओं पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के इस नए विस्तार से आसपास के दर्जनों गांवों के निवासी , महिलाएं और बच्चे अपने आस-पास ही प्राथमिक उपचार , आवश्यक दवाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे । इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा , बल्कि बड़े जिला स्तरीय अस्पतालों पर मरीजों का अत्यधिक दबाव भी कम होगा ।

Related posts

हरियाणा में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, आसपास के लोग दौड़े

Voice of Panipat

दुखद खबर- 2 परिवारों के बुझे इकलौते चिराग, जी.टी रोड़ पर हुआ सड़क हादसा, 2 युवकों की हुई मौत

Voice of Panipat

महिला का हुआ अपहरण, घसीटने के मिले निशान, पढिए खबर.

Voice of Panipat

Leave a Comment