27.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा का यह मार्ग बनेगा फोरलेन, बस स्टॉप सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलेगी

हरियाणा का यह मार्ग बनेगा फोरलेन,

New four-lane highway : हरियाणा में पीडब्ल्यूडी के जिन मार्गों पर ट्रैफिक का ज्यादा लोड है, उनका सरकार द्वारा विस्तार किया जा रहा है। जहां पर इन मार्गों को टू लेन से फोरलेन में बदला जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद जिले के पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर रोड को फोरलेन बनाने की मंजूरी दी है।

4.6 किलोमीटर से अधिक लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 35 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और इस मार्ग पर बिना रुकाउट के वाहन चल सकेंगे।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जिला फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर जाने वाले प्रमुख मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इस फोरलेन मार्ग के बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

सड़क के फोरलेन बनने से यातायात का दबाव कम कर आवागमन सुगम बनाने और क्षेत्र के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। साथ ही आसपास के इलाकों सेक्टर 35, 37, अशोका एनक्लेव, सराय ख्वाजा, मोलरबंध, एत्मादपुर, आईपी कॉलोनी, बदरपुर, अगवानपुर डेरी आदि से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को विकास और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर रोड को फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत रही है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित फोरलेन मार्ग पर बस स्टॉप सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी होंगी, जिससे दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

मंत्री राजेश नागर ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी और आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों की जरूरत के अनुरूप विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related posts

हरियाणा में BJP ने सभी जिलों में भाजयुमों जिलाध्यक्ष किए घोषित, देखिए लिस्ट

Voice of Panipat

PANIPAT:- कम कीमत पर सोना दिलवाने का झांसा देकर ज्वैलर्स से 20 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, 1.50लाख रूपये बरामद

Voice of Panipat

सनौली रोड पर शराब ठेके में आग लगाने व कारिंदे से मा*रपीट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment