28.7 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryana

हरियाणा की रीना के पास कभी सिलाई के लिए नहीं थे पैसे, आज दे रही है जरूरतमंदों को रोजगार

Success Story: हरियाणा प्रदेश के चरखी दादरी जिले की रहने वाली रीना देवी की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। आज हम जिस महिला शक्ति की बात कर रहे हैं, उस रीना देवी ने कड़ी मेहनत और अपने हुनर के बल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में सम्मान भी हासिल किया है। एक दौर था जब रीना देवी के पास सिलाई के लिए भी पैसे नहीं थे लेकिन कहते हैं ना बुलंद हौसले और मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो बड़ी से बड़ी रुकावट भी रास्ता छोड़ देती है। इसी कहावत को चरखी दादरी शहर के वार्ड नंबर 14 की रहने वाली रीना देवी ने सही साबित कर दिया है।

रीना देवी आज दे रही है जरूरतमंदों को रोजगार

हरियाणा की चरखी दादरी जिले में रहने वाली रीना देवी आज न सिर्फ आत्मनिर्भर है, बल्कि अपने सिलाई सेंटर के जरिए शहर की अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर सशक्त बना रही हैं। उन्हें नई दिल्ली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जा चुका है। रीना देवी का कहना है कि अगर महिला ठान ले तो वह परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती है।

दिन देखा न रात, मेहनत से चुकाया लाखों का लोन

लोन मिलने के बाद रीना देवी ने सिलाई का काम शुरू किया। उन्होंने न केवल अपने हुनर को निखारा, बल्कि दिन-रात मेहनत करके समय से पहले ही अपने लोन की पूरी किस्तें चुका दीं। उनके इस वित्तीय प्रबंधन और मेहनत को को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन और संबंधित मंत्रालय का ध्यान उन पर गया। आज रीना देवी खुद का सिलाई सेंटर चला रही हैं। यहां वे न केवल सिलाई का काम करके बेहतर आमदनी अर्जित कर रही हैं, बल्कि शहर की कई अन्य जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर भी मुहैया करा रही हैं। रीना का कहना है कि नप की डॉ. अंबेडकर योजना ने उसकी दिशा बदली।

नगर परिषद की योजना का लाभ मिलने पर सफलता का सफर हुआ आरंभ

एक समय ऐसा भी था जब रीना देवी का परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। परिस्थितियों को सुधारने के लिए उन्होंने सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू करने की सोची, लेकिन संसाधनों की कमी और पूंजी का न होना सबसे बड़ी बाधा बना। ऐसे कठिन समय में नगर परिषद के डॉ. आंबेडकर स्वयं सहायता समूह का साथ मिला। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद के माध्यम से रीना देवी ने वित्तीय सहायता करते हुए 2 लाख रुपये का लोन प्राप्त किया। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को पंख दिए।

रीना देवी की सफलता महिलाओं के लिए प्रेरणा

नगर परिषद के पीसीओ प्रदीप फोगाट ने रीना देवी की सराहना करते हुए कहा कि रीना देवी की यह सफलता की कहानी शहर की उन तमाम महिलाओं के लिए मिसाल है जो अपने बूते पर आगे बढ़ना चाहती हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूह अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर काम कर रहा है।

Related posts

हरियाणा में बिजली महंगी होगी या सस्ती, बिजली के नए रेट पर 8 को फैसला

Voice of Panipat

HARYANA में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम

Voice of Panipat

सरकार का बड़ा फैसला, अब PF पर मिलेगा इतने फीसदी ब्याज

Voice of Panipat

Leave a Comment