NATIONAL HIGHWAY 62 : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 के फोरलेन होने से अब वाहनों की गति बढ़ने वाली है। वहीँ दूसरी तरफ नागौर से बीकानेर तक हाईवे का काम शरू होने वाला है। बता दे की जल्द इसका निर्माण कार्य शरू होने वाला है। लोगों का काफी लम्बा इन्तजार अब खत्म होने वाला है।
NH 62 पर 2752 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च होंगे
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की कुल 212 किलोमीटर फोरलेन पर 2752 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च होंगे। फोरलेन होने की वजह से जो रस्ते के बिच गांव और कस्बे स्पीड के लिए रुकावट बन रहे थे उन्हें अब बायपास किया जाएगा। बता दे की अधिकारी इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने सहित अन्य कार्य शुरू होने की बात कह रहे हैं।
बीकानेर से नागोर का सफर जल्द होगा आसान
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की बीकानेर से नागोर का सफर जल्द होगा आसान होने वाला है। वर्तमान में दो लेन एनएच-62 का 109.24 किमी नागौर से बीकानेर तक फोरलेन बनेगा। केन्द्रीय मंत्रालय ने जून 2026 में 1359.31 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की।। विभाग ने 24 सितंबर को 1100.69 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला है।
नागौर-जोधपुर फोरलेन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और स्वीकृति पत्र (एलओए) की प्रक्रिया चल रही है। प्रयास है कि इस कार्य को यथाशीघ्र शुरू करवाया जाए।
-अनिल धौलिया, एक्सईएन, एनएच, नागौर खंड

