27.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
India News

रेलवे की अनोखी सुविधा, अब मुफ्त में देखें माउंट एवरेस्ट और चलाएं वंदे भारत ट्रेन

रेलवे की अनोखी सुविधा, अब मुफ्त में देखें माउंट एवरेस्ट और चलाएं वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train : रेलवे विभाग की तरफ से पानीपत रेलवे स्टेशन शुरू की गई सुविधा ने लोगों के रोमांच को बढ़ा दिया है। अब पानीपत रेलवे स्टेशन से मुफ्त में माउंट एवरेस्ट व वंदे भारत ट्रेन चलाने का आनंद ले सकते है। प्लेटफार्म नंबर एक पर वर्चुअल रियलिटी (वीआर) कक्ष की शुरुआत की है।

इसमें वीआर के माध्यम से माउंट एवरेस्ट को हेलीकाप्टर में बैठकर ऊपर से देखने का नजारा ले सकते ै। इसके अलावा देश की प्रमुख ट्रेन वंदे भारत को चलाने का अहसास भी कर सकते है। यह काम केवल पलक झपकते ही होने वाला है।

रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई प्लेटफार्म नंबर एक पर वर्चुअल रियलिटी (वीआर) कक्ष में यह नजारा दिखाने के लिए आंखों पर वीआर चश्मा लगाते ही यात्री खुद को सीधे हाई-स्पीड ट्रेन के सफर और एक अलग आभासी दुनिया में पहुंच जाता है। रेलवे विभाग द्वारा यह सुविधा मुफ्त में दी गई है।

आपको बता दे कि यह सुविधा वयोमा नाम की कंपनी ने शुरू की है। सीनियर टेक्नीशियन दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों के अनुभव को खास बनाने के लिए इस वीआर सिस्टम में 3 से 4 मिनट की अवधि वाले डिजिटल प्रोग्राम बनाए हैं। इस वीआर तकनीक से रेलवे के नियम जैसे, रेलवे लाइन पार न करें। स्टेशन पर गंदगी न फैलाएं। सफाई का विशेष ध्यान रखें।

बुलेट ट्रेन की स्पीड और आधुनिक रेल संचालन से जुड़े रास्तों का खूबसूरत दृश्य दिखाया जाएगा, जो बच्चों व विद्यार्थियों के लिए आकर्षक और शिक्षाप्रद है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई भी स्कूल और कॉलेज अपने छात्रों को इस सुविधा को देखने के लिए आ सकता है। रविवार को छोड़कर हर रोज सुबह 9 से शाम 6 बजे तक इसका लाभले सकते हैं। 40-50 यात्री ट्रेन चलाने का रोमांचक अनुभव ले रहे हैं।

दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों को वास्तविक और एचडी विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए 98 हजार रुपए की लागत वाला विशेष वर्चुअल कैमरा सेट लगाया गया है। प्रयोग के समय सफाई और संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्री को वीआर हैंडसेट पहनाने से पहले हाथों को सैनिटाइज कराया जाता है।

Related posts

क्यों चीनी से बेहतर है गुड़, जानिए इसके फायदे के बारे में

Voice of Panipat

ट्विटर और सरकार का झगड़ा बढ़ा

Voice of Panipat

EPFO New Rule: वेबसाइट से हटेगी UAN सुविधा अब UMANG ऐप से होगा काम..

Voice of Panipat

Leave a Comment