23.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaINTERNATIONALSports

हिसार की बेटियों ने रचा इतिहास, देश को दिलाया गोल्ड मैडल

जापान में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें हिसार से जुड़े हुए कई खिलाड़ियों के नाम हैं। हालांकि सभी अंतरराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहता है।


वर्तमान में जापान में 20वें एशियाई खेल चल रहे हैं। इनको आयोजन 19 सितंबर शुरू हुआ और 4 अक्टूबर तक चलेंगे। इसमें हरियाणा के हिसार से जुड़ी हॉकी खिलाड़ी दीपिका सहरावत ने अपनी खास पहचान बनाई है। हालांकि दीपिका मूल रूप से रोहतक जिला के के भैसरू खुर्द गांव से हैँ, लेकिन उनका बचपन और खेल हिसार में रहा है।

इसी प्रकार भारतीय महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने भी 2026 के एशियाई खेलों में सोने पर कब्जा किया है। भारतीय महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने फाइनल में ईरान को 37 के मुकाबले 34 अंकों से हरा कर स्वर्ण पदक जीता है। इसमें भी हिसार जिले की बेटी मनीषा रोहिल और निकिता शामिल रही हैं। भिवानी जिला के रोहिल्ला गांव निवासी मनीषा ने पूरे मुकाबले में अपनी टीम को डिफेंस में लेफ्ट कवर देकर अपनी अहम भूमिका निभाई।

फाइनल से पहले की बात की जाए तो भारतीय कबड़डी खिलाड़ियों ने नेपाल को 48 के मुकाबले 24 अंकों से हराया था। गांव हसनगढ़ निवासी निकिता कुमारी की भूमिका भी इस टीम बेहद खास रही। इनके दम पर ही टीम स्वर्ण पदक तक पहुंचने में सफल रही है।

किसान की बेटी मनीषा के संघर्ष की कहानी
कबड्डी टीम का हिस्सा रही भिवानी जिले के रोहिल्ला गांव निवासी मनीषा किसान की बेटी हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पद के लिए लंबा संघर्ष किया है। मनीषा के पिता राजपाल साधारण किसान हैं। अपने गांव से ही कबड्डी की ाुशुरूआत करने वाली मनीषा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का हुनर दिखाया है।

मनीषा के नाम हैं कई पदक
हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि मनीषा ने स्वर्ण पदक जीता हो। इससे पहले भी वे अपनी टीम को पदक दिलाने में शामिल रही हैं। इससे पहले इसी साल चीन एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां भी भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। मनीषा के शुरूआती कोच रहे धर्मपाल रोहिल ने उनको जिस प्रकार तैयार किया है, उससे वे भारतीय कबड्डी जगत का चमकता हुआ सितारा बन कर उभरी हैं।

हिसार की निकिता ने दिलवाई फाइनल में निर्णायक बढ़त
हिसार जिला के हसनगढ़ गांव निवासी निकिता ने इस स्वर्ण पदक में अपनी खास भूमिका निभाई है। निकिता कुमारी लेफ्ट रेडर की भूमिका में अपनी टीम के लिए सबसे किफायती साबित हुई। निकिता कुमारी ने ग्रुप मुकाबले में ईरान के खिलाफ खेलते हुए 10 महत्वपूर्ण अंक जुटा कर महत्वपूर्ण सांझेदारी दी।

दीपिका सहरावत ने किए 9 गोल
दूसरी ओर हॉकी की बात की जाए तो हिसार खेल परिसर से जुड़ी दिपिका सहरात ने हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को निर्णायक बढ़त दिलवाई है। जैसे ही एशियाई खेलों के मुकाबले शुरू हुए, उन्होंने उज्बेकिस्तान की टीम के खिलाफ आठ करके अपने खेल को चमका दिया। इसके बाद हुए मुकाबलों में थाईलैंड के खिलाफ 20-1 की जीत भारतीय टीम को मिली। इसमें दिपिका सहरावत ने अकेले 9 गोल दाग कर कीर्तिमान बना दिया।

अब दिपिका सहरावत का नाम ऐसी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी के रूप में लिखा गया है, जिसने एशियाई खेलों में एक मैच में ही 9 गोल कर दिए हों। अब दिपिका के खेल से देश को इससे भी बड़े मुकाबलों में पदक की उम्मीद बढ़ गई है।

Related posts

गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन, कबूतरबाजी मामले की जांच न करने पर पानीपत के 3 SI सस्पेंड, 4 SHO के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी

Voice of Panipat

PANIPAT मे कंपनी से कर ली 25 लाख की धोखाधड़ी, इस तरह से बनाया पूरा प्लान, पढ़िए जरूर

Voice of Panipat

HARYANA में अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन न मिलने से 80 हजार बच्चे नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

Voice of Panipat

Leave a Comment