September 25, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

गुरुग्राम में चौड़ी होंगी सड़कें, एचएसवीपी ने की जमीन अधिग्रहण की तैयारी

HARYANA NEWS: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी गुरुग्राम के सेक्टरों की सड़कों को 24 मीटर चौड़ा करने की योजना बनाई है। इस योजना से कुल 9 सेक्टरों के लोगों के साथ-साथ यहां से निकलने वाले दूसरे लोगों और ग्रामीणों को भी लाभ होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की भी तैयारी कर ली गई है।

दरअसल एचएसवीपी ने गुरुग्राम के इन 9 सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कें बनने का फैसला लिया है। इसके लि 107 एकड़ जमीन ली जाएगी। इससे शहर के साथ-साथ गांवों को भी लाभ होगा। ऐसे में अब मिलेनियम सिटी में सेक्टरों की सड़कें को 24 मीटर चौड़ी बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इसके लिए 107 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर इसको मुख्यालय भेज दिया है। जैसे ही इस परियोजना को मुख्यालय से मंजूरी मिल जाएगी, इसके साथ ही नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह परियोजना गुरुग्राम के लिए काफी महत्वकांक्षी है। इसके तहत एचएसवीपी ने तय किया है कि पहले चरण में सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-86 और सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं सेक्टर-104 के लिए गुड़गांव गांव और गांव धनवापुर से लगभग 6 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

हालांकि अधिकतर जमीन गुड़गांव गांव से ही ली जाएगी। वहीं सेक्टर-81 की बात की जाए तो इसमें लगभग 16 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किा जाएगा। यह जमीन गुरुग्राम के साथ लगते लखनौला और नवादा फतेहपुर गांवों की होगी।

इसके साथ ही सेक्टर-81ए में सड़कों के लिए करीब 15 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाने का प्रस्ताव है।सेक्टर-82ए में किए जाने वाले सड़क निर्माण में करीब 11 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए गांव लखनौला, मानेसर और शिकोहपुर से जमीन ली जाएगी। सेक्टर-82 में भी 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किा जाना है और इसके लिए गांव सिकंदरपुर बढ़ा, लखनौला, शिकोहपुर और सिंही गांवों से करीब 3 एकड़ जमीन लेनी होगी।

फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट
हालांकि इसी प्रकार की सड़कों की योजना गुरुग्राम के अन्य एचएसवीपी सेक्टरों में भी बनाई जा रही है, लेकिन फिलहाल 9 सेक्टरों के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यदि अन्य सेक्टरों जैसे सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक की 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाता है तो इसके लिए 1158 एकड़ जमीन चाहिए।

Related posts

कलश स्थापना के समय जरुर करें इन मंत्रों का जाप, दूर होगें सारे कष्ट

Voice of Panipat

56 साल बाद मिला HARYANA के जवान का पार्थिव शरीर, अब नसीब होगी अपने गांव की मिट्टी

Voice of Panipat

हरियाणा में 3 ट्रेनें 30 मीनट के लिए रहेंगी रेगुलेट, जानिए कौन- कौन सी है

Voice of Panipat

Leave a Comment