September 24, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण की तैयारियां हुई तेज, अंतिम चरण में पहुंच मिट्टी टेस्टिंग का कार्य

Delhi-Panipat-Karnal Railway Corridor: हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले में दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर (namo Bharat corridor) के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। रेलवे विभाग द्वारा इस कॉरिडोर के निर्माण हेतु किया जा रहा मिट्टी टेस्टिंग का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत बनने वाले दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण हेतु पानीपत शहर में मिट्टी सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है।

इस इस कॉरिडोर के निर्माण हेतु देश की राजधानी दिल्ली और करनाल सहित सोनीपत में सैंपलिंग का कार्य पहले ही पुर्ण हों चुका है। वहीं पानीपत जिले में अब तक 180 से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में 6 दिन से मिट्टी की खुदाई जारी है। बुधवार को भी गोहाना रोड व आईबी कॉलेज के पास सैंपल लिए गए। अगले 20 दिन में सैंपलिंग पूरी होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पानीपत करनाल नमो भारत कॉरिडोर को वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

2031 तक रखा गया है इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

दिल्ली, पानीपत और करनाल के बीच बनने जा रहे नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण कार्य वर्ष 2031 तक पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए अब पानीपत जिले में मिट्टी की सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है। मिट्टी की सैंपलिंग का कार्य ग्रामीण क्षेत्र से अब शहरी एरिया में आ चुका है।

बता दें कि नमो भारत कॉरिडोर (namo Bharat corridor) के तहत शहरी एरिया में अंडरग्राउंड ट्रेन जाएगी। इस कॉरिडोर के निर्माण हेतु पानीपत शहर में बुधवार को मिट्टी के सैंपल लेने के लिए मशीनें लगाई गई। बता दें कि CEB टेस्ट हाउस कंपनी जिले की 250 से ज्यादा जगहों पर बोरिंग कर मिट्टी की क्षमता जांच रही है। अभी तक इसमें करीबन 170 सैंपल लिए जा चुके हैं।

दिल्ली और जयपुर भेजे जाएंगे मिट्टी के सैंपल

हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले में नमो भारत कॉरिडोर (Delhi Panipat Karnal Namo Bharat corridor) के निर्माण हेतु पहुंचे साइट इंचार्ज लखविंदर यादव ने बताया कि हर चिन्हित साइट पर 50 मीटर गहराई तक खुदाई कर प्रत्येक 1.5 मीटर पर 50 से 100 ग्राम मिट्टी का सैंपल लिया जा रहा है। इस हिसाब से एक ही जगह से 33 से 34 सैंपल एकत्र हो रहे हैं।

इंचार्ज लखविंदर यादव ने बताया कि पानीपत जिले की 250 साइट्स से लगभग 8,500 मिट्टी के सैंपल जुटाकर टेस्टिंग के लिए जयपुर व दिल्ली लैब भेजे जाएंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लाखों ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा। (Namo Bharat Railway Corridor)

Related posts

नहीं होगा CET एग्जाम,हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Voice of Panipat

पानीपत में नकली शराब बनाने मामले में गिरोह का दूसरा आरोपी काबू

Voice of Panipat

संपन्न हुई अभर नाथ यात्रा, इतने यात्रियों ने किए दर्शन

Voice of Panipat

Leave a Comment