Haryana Agriculture Scheme : हरियाणा में इन दिनों धान की आवक तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार व किसानों के समक्ष धान की पराली को लेकर समस्या खड़ी होने वाली है। जहां सरकार पराली के समाधान की पूरी व्यवस्था का दावा कर रही है।
इसी बीच में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बड़ा दावा किया कि सीधी बिजाई से धान की रोपाई करने से किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का फायदा मिलता है। इससे जहां धान की रोपाई पर लगने वाले खर्च में कमी आती है, वहीं बाद में पानी की भी काफी बचत होती है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से आह्वान किया कि किसानों को धान की सीधी बिजाई को अपनना चाहिए और इससे किसानों को लगभग 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक का फायदा हो सकता है। इससे जहां किसानों को जहां खर्च में 10 हजार की बचत होती है, वहीं सरकार द्वारा सीधी बिजाई के लिए किसानों को 5 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है।
राणा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पानी, मिट्टी और हवा का संतुलन बिगड़ रहा है और जमीन की सेहत भी खराब हो रही है, इसलिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि की टिकाऊ व्यवस्था के लिए हमें अधिक गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। इसलिए किसानों को जमीन के बचाव के लिए वैसी ही खेती करनी चाहिए।
जहां पर लागत भी कम हो और उत्पादन भी बेहतर हो। इसलिए सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए उपकरण भी सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जा रहे है। किसानों को सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,सी.आई.आई. हरियाणा के अध्यक्ष श्री साकेत भाटिया व अन्य पदाधिकारीगण व भारी संख्या में किसान मौजूद रहे ।

