Panipat News: पानीपत शहर के रहवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा असंध रोड को गोहाना रोड से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने ईदगाह रोड से जाटल रोड तक निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
असंध रोड से गोहाना रोड को जोड़ने वाली सड़क की बढ़ेगी चौड़ाई
असंध रोड से गोहाना रोड को जोड़ने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ने से दूसरी सड़कों पर दबाव कम होगा। असंध रोड से गोहाना रोड तक जाने में 5 से 6 मिनट का समय लगेगा। फिलहाल जीटी रोड होते हुए करीब 15 से 20 मिनट तक लगते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित मानकों के अनुरूप व समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस बाईपास रोड के बीच में लाल पत्थर के डिवाइडर बनाए जाएंगे। इन पर डेकोरेटिव फैंसी लाइट्स व पौधे भी लगाए जाएंगे।
ईदगाह रोड पर होगी मार्केट विकसित
पानीपत शहर में ईदगाह रोड पर सड़क के किनारे मार्केट विकसित की जाएगी। विधायक प्रमोद लिए ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों और छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मिनी बाईपास शहर की यातायात व्यवस्था को सही होगी। इससे लोगों के समय व ईंधन दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर पार्षद रॉकी गहलोत, अनिल मदान, योगेश शर्मा, सदानंद जोशी, नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत आदि मौजूद रहे।

