Haryana News: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के खेड़ी गांव के ग्रामीणों में आज जश्न का माहौल है। खुशी के इस माहौल के पीछे मुख्य वजह नवाब झोटा को माना जा रहा है। बता दें कि उत्तर भारत के सबसे बड़े गोगामेड़ी पशु मेले में हरियाणा प्रदेश के खेड़ी गांव के नवाब झोटे ने प्रथम स्थान हासिल कर गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश की सीमा के साथ लगते राजस्थान के गोगामेड़ी मेले में आयोजित की गई पशु प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान और पंजाब सहित कई प्रदेशों के पशु पालक अपने पशु लेकर पहुंचे। इस मेले में खेड़ी गांव का नवाब झोटा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मुर्रा नस्ल का है खेड़ी गांव का यह यह नवाब झोटा
गोगामेड़ी मेले में प्रथम स्थान हासिल करने वाला हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव खेड़ी का नवाब झोटा मुर्रा नस्ल का है। इस मुर्रा नस्ल के झोटे का नाम उसके मालिक अशोक साहु ने नवाब रखा है। यह झोटा अपनी शानदार बनावट, ऊंचे कद के साथ बेहतरीन नस्लीय गुणों के कारण गोगामेड़ी मेले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
इस मेल में खेड़ी गांव के नवाब झोटे ने जहां प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं कुम्हारिया के झोटे को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। कुम्हारिया गांव खेड़ी कपड़ों से गांव है।
बता दें कि खेड़ी गांव के नवाब झोटे ने गोगामेड़ी मेले में प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब और 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार जीता है। नवाब झोटे की खासियत के बारे में जानकारी देते हुए गांव खेड़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि इसे पंजाब के मोगा जिले से खरीदकर लाया गया था। इस मेले से पहले यह झज्जर जिला के शेरयां में आयोजित पशु प्रतियोगिताओं में दूसरे स्थान पर भी रह चुका है।

