33.2 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
India News

DA Hike: लाखों सरकारी कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में हुई 8% की बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में हुई 8% की बढ़ोतरी

DA Hike 2026: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का इंतजार कर रहे लाखों सरकारी कर्मचारी को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले से आठ लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि पंजाब प्रदेश में भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में 8% बढ़ोतरी (DA Hike Punjab) की घोषणा की है। सरकार की फैसले को पंजाब प्रदेश के लाखों कर्मचारी दिवाली के तोहफा मान रहे हैं। भगवंत मान सरकार (Punjab CM) द्वारा महंगाई भत्ते में 8% की बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर 50% हो गया है। बता दें कि पंजाब प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं, जिसे देखते हुए आम आदमी की पार्टी अब प्रदेश के नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले ले रही है।

4-4 प्रतिशत की दो किस्तों में जारी किया जाएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रदेश सरकार द्वारा की गई महंगाई भत्ते में 8% की बढ़ोतरी (DA HIKE) की घोषणा के बाद अब इसे चार-चार प्रतिशत की दो किस्तों में कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। महंगाई भत्ते (dearness allowance) में बढ़ोतरी के बाद बड़ी हुई राशि कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी में दिखाई देगी जिसे अक्टूबर महीने में 1 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। सरकार की फैसले से प्रदेश के लगभग आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

पेंशनभोगी संगठनों से बैठक के बाद लिया महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में पेंशनभोगी संगठनों के साथ हुई बैठ के बाद महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसके अलावा कर्मचारियों के हित में हर महीने ऐसे संगठनों से बेठक करने का फैसला भी लिया है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश की महिलाओं को अधिकतम 40 किलोमीटर के दायरे में पोस्टिंग देने का फैसला भी लिया है। पेंशनभोगी संगठनों के साथ हुई बैठक में पंजाब सीएम के साथ पुरानी पेंशन (OPS) बहाली को लेकर भी चर्चा हुई।

Related posts

हरियाणा के 2 अफसरों को मिलेगा प्रेसिडेंट पुलिस मेडल

Voice of Panipat

School Holiday in October 2026: हरियाणा में अक्टूबर माह में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, डेट वाइज चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Sahab Ram

HARYANA:- चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक चालक ने कूदकर बचाई जान

Voice of Panipat

Leave a Comment