September 19, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryanaIndia News

2024 बेच की आईपीएस अफसर मनीषा नेहरा को मिला हरियाणा कैडर, राजस्थान के छोटे से गांव से निकला है ये हीरा

IPS Manisha Nehra UPSC Success Story : हरियाणा के लिए बड़ी ख़ुशी की बात है की प्रदेश को IPS भौ मिली है। जी हाँ आईपीएस अफसर मनीषा नेहरा का ट्रांसफर तेलंगाना कैडर से हरियाणा कैडर में कर दिया गया है। बता दे की मनीषा नेहरा का गृह राज्य राजस्थान भी हरियाणा से सटा है। उन्हें आने जाने में आसानी होगी।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दरअसल 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी मनीषा की शादी हरियाणा में हुई और उन्होंने आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अफसर गौरव के साथ अपना जीवन आगे बढ़ाया है ।

इसी के चलते शादी के बाद उन्होंने अपना कैडर तेलंगाना से हरियाणा ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था। गृह मंत्रालय ने मैरिज ग्राउंड (विवाह के आधार) पर 14 सितंबर 2026 को उनका इंटर-कैडर ट्रांसफर मंजूर कर लिया। यानी अब मनीषा नेहरा अब हरियाणा कैडर में सेवाएं देंगी।

जानिए कौन हैं मनीषा नेहरा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मनीषा नेहरा मूल से रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले की खेतड़ी तहसील में स्थित गांव तारा का बास की रहने वाली हैं। उनका गांव बहुत ही छोटा है। जहां मुलभुत सुविधाओं की भी कमी है , लेकिन उन्होंने इसे कभी भी कमजोरी नहीं बनने दिया

एक सामान्य परिवार से निकला हीरा

मनीषा की कामयाबी उन लोगों के लिए प्रेणना है जो छोटी सी मुसीबत देख अपना रास्ता बदल लेते है। इनके संघर्ष के आगे बड़े बड़े धुरंधर भी फ़ैल है। बता दे की एक सामान्य से परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा छोटे से गांव से हिरा बनकर निकली है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उनका यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने 5 बार फ़ैल होकर भी हार नहीं मानी और यूपीएससी में छह बार प्रयास किया। मनीषा नेहरा ने यूपीएससी की ज्यादातर तैयारी घर पर रहकर ही की है।

आखिरकार यूपीएससी की स‍िविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंड‍िया 586वीं रैंक हास‍िल की।

दिल्ली के एक निजी कोचिंग सेंटर से 1 वर्ष तक कोचिंग फिर 3 वर्ष तक घर पर ही मेहनत और लगन से पढ़ाई कर उन्होंने यह मुकाम हाशिल किया है।

मनीषा के पति गौरव हरियाणा से हैं और भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। मनीषा के तबादले से हरियाणा और तेलंगाना के बीच 1500 किलोमीटर की दूरी खत्म हो जाएगी। मनीषा नेहरा का गृह राज्य राजस्थान भी हरियाणा से सटा है। उन्हें आने जाने में आसानी होगी।

Related posts

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sahab Ram

Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना- चांदी, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Sahab Ram

7 हजार पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर HSSC को राहत

Voice of Panipat

Leave a Comment