September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

बाबा लाडी शाह जी के जन्मदिन पर टिटूखेड़ा में होगा भव्य समारोह, 11 फुट का केक बनेगा आकर्षण

सिरसा। श्री बाबा लाडी शाह दरबार ट्रस्ट, टिटूखेड़ा की ओर से बाबा लाडी शाह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 26 सितंबर 2026, शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आयोजन गांव टिटूखेड़ा, 7वां माइल स्टोन, रानियां रोड, सिरसा में किया जाएगा।

कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। समारोह का मुख्य आकर्षण 11 फुट का विशाल केक रहेगा, जिसे बाबा लाडी शाह जी के जन्मदिन के अवसर पर काटा जाएगा। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

समारोह के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुबह 10:00 बजे से अटूट भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। भंडारा पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं सेवा के रूप में उपलब्ध रहेगा।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि बाबा लाडी शाह जी का संदेश मानव सेवा, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़ा रहा है। जन्मदिन समारोह के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को सेवा और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया जाएगा।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Related posts

पानीपत में 12 वीं पास युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Voice of Panipat

HARYANA सेवा का अधिकार आयोग ने बिजली निगम पर लगाया भारी जुर्माना, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA में PETROL-DIESEL की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, पढिए नए रेट

Voice of Panipat

Leave a Comment