26.3 C
Panipat
September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा से दिल्ली के बीच सफर होगा बेहद आसान, इस रूट पर शुरू हुई 15 नई इलेक्ट्रिक AC बसें

हरियाणा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दिल्ली के धौला कुआं से Haryana के रेवाड़ी के बीच DTC की 15 नई इलेक्ट्रिक AC बसें शुरू कर दी है।  

इन इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही इन नई वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसों में सफर बेहद ही आरामदायक और सुरक्षित होने वाला है।

DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें शुरू
मिली जानकारी के अनुसार डीटीसी(DTC) की ओर से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। डीटीसी की ये 15 नई इलेक्ट्रिक AC  बसें धौला कुआं से रेवाड़ी के बीच चलेंगी। इनमें 7 बसें सुबह और 8 बसें शाम के समय चल रही हैं।

ये रहेगा रूट और इतना होगा किराया

ये इलेक्ट्रिक एसी बसें दिल्ली के धौला कुआं से चलकर रजोकरी बॉर्डर, गुरुग्राम राजीव चौक, खेड़की दौला, रामपुरा चौक, आईएमटी मानेसर, पचगांव, बिलासपुर, सिधरावली, धारूहेड़ा होते हुए रेवाड़ी तक जाएंगी। धौला कुआं से रेवाड़ी के बीच लगभग 86 किलोमीटर की इस दूरी के लिए बस किराया 153 रुपये ही तय किया गया है।

दरअसल IMT मानेसर और बिलासपुर में बड़ी संख्या में औद्योगिक कंपनियां हैं। हर रोज बड़ी संख्या में लोग यहां आते- जाते है। पहले दिल्ली से मानेसर और आगे के इलाकों के लिए सीधी बस सेवा न होने के कारण लोगों को कई वाहन बदलने पड़ते थे। लेकिन अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीटीसी ने ये नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर दी है। इससे दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी के बीच सफर करने वाले लोगों का बड़ा फायदा मिलेगा।  

Related posts

हरियाणा में बीती रात आया भूकंप  

Voice of Panipat

Haryana पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू, HSSC ने जारी किया TOLL-Free Number

Voice of Panipat

शारदीय नवरात्रि पर सूर्य ग्रहण की छाया, कलश स्थापना से पहले करे ये काम

Voice of Panipat

Leave a Comment