26.3 C
Panipat
September 6, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में इन दिनों मानसून एक्टिव है और  इस वजह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में जारी रहेगा बारिश का दौर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में अभी बादलवाही के साथ उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि 8 सितंबर के बाद एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ने के आसार है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
आज यमुनानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के सात  जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम हो सकती है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में मौसम शुष्क रहेगा।

झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते शनिवार को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन की तुलना में 1.6°C की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7°C नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.8°C की हल्की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।

Related posts

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Sahab Ram

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Sahab Ram

हरियाणा में एक बार फिर धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, जानें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

Leave a Comment