26.3 C
Panipat
September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

नमो भारत से कनेक्टिविटी, 28 जगहों पर स्टेशन; गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार की तैयारियों ने पकड़ा जोर

Connectivity with Namo Bharat and stations at 28 locations

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-56 रैपिड मेट्रो स्टेशन से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो निर्माण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिलने का इंतजार शुरू हो गया है। इसी सप्ताह चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में इस मेट्रो रूट को लेकर बैठक होनी है जिसमें HMRTC, HSIIDC, GMDA, नगर निगम, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग तथा HSVP के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

राइट्स द्वारा तैयार की गई ड्राफ्ट DPR के मुताबिक 35.25 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो रूट के निर्माण पर लगभग 10.410 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस रूट पर 28 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित है।

इनमें पहला स्टेशन सेक्टर-56 में बनाया जाएगा, जोकि रैपिड मेट्रो से जुड़ेगा। इस तरह सेक्टर-61, 62, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-36A, सेक्टर-88, 84, सेक्टर-85-89 चौक, सेक्टर-86-90 चौक, सेक्टर-91, गांव कांकरौला, सेक्टर-M15, सेक्टर-M6-7, सेक्टर-M-चार, सेक्टर-M-आठ, सेक्टर-M8 (3-A), मानेसर, सेक्टर-P4, सेक्टर-P5, सेक्टर-P-7 और पंचगांव में बनेंगे।

खेड़की दोला और पंचगांव में यह मेट्रो दिल्ली के सराय काले खां से लेकर गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए राजस्थान के बहरोड़ तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन मार्ग से जुड़ेगी। इन दोनों जगहों पर इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा।

गुरुग्राम से फरीदाबाद, नोएडा होते हुए ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन मार्ग से इस मेट्रो को सेक्टर-61 के समीप जोड़ा जाएगा। सेक्टर-61 में इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। मानेसर में हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरीडोर से जुड़ने की वजह से यहां भी इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। वाटिका चौक पर भी इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से यह मेट्रो वाटिका चौक के समीप जुड़ेगी।

मकान और दुकानें बनी अड़चन

सर्वे के मुताबिक इस मेट्रो मार्ग के निर्माण के लिए अधिकांश सरकारी जमीन की जरूरत होगी, लेकिन 208 स्थायी और अस्थायी निर्माण को हटाने की जरूरत होगी। इसमें 53 पक्के मकान और दुकान हैं। 140 कच्चे मकान और दुकान हैं। 14 सरकारी इमारत हैं। एक धार्मिक स्थल को मेट्रो निर्माण के लिए हटाने की जरूरत पड़ेगी।

Related posts

IPS के 8% और IAS के 5% पद संभालेंगे हरियाणा के युवा

Voice of Panipat

BJP नेता ने नहीं लिया दहेज,1 रुपए में किया बेटे का रिश्ता

Voice of Panipat

Haryana में ग्रुप C-D भर्ती के लिए बनेंगे नए नियम

Voice of Panipat

Leave a Comment