September 5, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

Weather Forecast: हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण गुरुग्राम और रेवाड़ी में जलभराव हुआ और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अब कल 6 सितंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है।  

कल 6 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल रविवार को उत्तरी तथा दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले दो दिन खराब रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में अगले दो दिन बादलवाही के साथ उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 8 सितंबर से फिर प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर कम होने के आसार हैं।

इन जिलों में हुई बारिश

आज शनिवार को भी सोनीपत, गुरुग्राम, अंबाला और रेवाड़ी में रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं गुरुग्राम और रेवाड़ी में कई जगह जलभराव हो गया। सड़को पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related posts

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Sahab Ram

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Sahab Ram

मानसून की विदाई से पहले सूरज ने दिखाई अकड़! फिर बढ़ी गर्मी 

Voice of Panipat

Leave a Comment