September 4, 2026
Voice Of Panipat
Sports

एशियाई खेलों में सटीक निशाने पर टिकी निगाहें, झज्जर की 2 महिला शूटर खिलाड़ियों से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें

All eyes are on the precision shooting events at the Asian Games

खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक गौरवमई खबर सामने आई है। बता दें कि जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 20वें एशियाई खेल 2026 का आयोजन शुरू हो रहा है। इन खेलों के लिए भारतीय शूटिंग दल में झज्जर जिले की दो होनहार अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

ओलम्पिक खेलों में डबल पदक विजेता मनू भाकर और उभरती स्टार शूटर सुरुचि फोगाट के एशियाई खेलों के लिए चयन ने हरियाणा और भारत देश को गौरवान्वित करने का काम किया है। अब सभी खेल प्रेमियों की निगाहें उनके दमदार प्रदर्शन पर टिकी हुई है। सभी को उम्मीद है कि दोनों ही खिलाड़ी एशियाई खेलों में पदक जीतकर विदेशी सरजमीं पर तिरंगे का गौरव बढ़ाने का काम करेगी।

इंटरनेशनल स्तर पर बनाई खास पहचान

झज्जर जिले के गांव गोरिया निवासी मनू भाकर और गांव सासरौली निवासी सुरुचि फोगाट ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर इंटरनेशनल स्तर पर खुद को पेशेवर निशानेबाज साबित किया है। उन्होंने अपने बेहतरीन खेल की बदौलत देश-दुनिया में अपना नाम चमकाया है। अब दोनों ही निशानेबाज खिलाड़ियों के एशियाई खेलों के चयनित होने पर परिवार, कोच और ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई हुई है।

एक ही एकेडमी से लिया प्रशिक्षण

मनु भाकर और सुरुचि फोगाट की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे एक अद्भुत और अनोखा संयोग भी जुड़ा हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग करियर की शुरुआती बारीकियां झज्जर के गांव झाड़ली स्थित शूटिंग अकादमी से सीखी है। दोनों ही खिलाड़ियों ने यहां प्रशिक्षण हासिल कर नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।

मनू भाकर से गोल्ड की उम्मीद

ओलम्पिक गेम्स में 2 कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचने वाली मनू भाकर की गिनती भारत की शीर्ष महिला पिस्टल शूटरों में होती है। राष्ट्रमंडल खेल, ISSF विश्व कप और एशियाई खेलों में गोल्ड सहित अन्य पदक जीतकर विदेशी सरजमीं पर भारत का नाम रोशन कर चुकी मनू भाकर से अब एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धाओं में मेडल जीतने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

कप्तान विराट कोहली ने बताया , एक साथ खेला करेंगी दो भारतीय टीमें

Voice of Panipat

ओलिंपियन साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती, भावुक होकर कहा- हम लड़ाई नही जीत पाएं

Voice of Panipat

CWC 2026 में मैन हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत ने जीता ब्रॉन्स , पहली बार खाता खोला

Voice of Panipat

Leave a Comment