September 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

heavy rain in Haryana for the next 3 days

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
4 सितम्बर, 2026 :


मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, डालटागंज, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 4 सितम्बर रात्रि से थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

राज्य में 5 सितम्बर से 7 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है परंतु 8 सितम्बर के बाद मानसून की सक्रियता में फिर से कमी आने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related posts

देश में पिछले 24 घंटे में आए 2 लाख 58 हजार कोरोना के नए मामले

Voice of Panipat

हरियाणा में कोहरे का कहर, टकराई 50 से ज्यादा वाहन, हिसार में 100 की जान बची

Voice of Panipat

भारत पर ट्रम्प का 50% टैरिफ, 25% आज से लगेगा

Voice of Panipat

Leave a Comment