September 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा के सोनीपत में पति- पत्नी की मौत, 2 साल पहले की थी लव मैरिज

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कबीरपुर गांव में बुधवार को पति-पत्नी की मौत हो गई। पति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी की लाश बेड के पास पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?
मृतको की पहचान गन्नौर के गांव तेवड़ी निवासी ऋतिक और उसकी पत्नी सिमरन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेवड़ी गांव के रहने वाले ऋतिक ने करीब दो साल पहले राठधाना गांव की रहने वाली सिमरन से लव मैरिज की थी। वह दोनों सोनीपत के कबीरपुर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

कमरे में मिली पति- पत्नी की लाश
बुधवार को ऋतिक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ऋतिक की पत्नी सिमरन की लाश कमरे में ही बैड के पास मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब परिजनों की शिकायत के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

PANIPAT में 10वीं के दो स्टूडेंट ने गंडासी से किया हमला, बोले- मारपीट का लिया बदला

Voice of Panipat

पानीपत में चोरी का पहला आरोपी पकड़ा गया, तो उसने दुसरे आरोपी की भी खोल दी पोल, पुलिस ने दूसरे आरोपी को धर दबोचा

Voice of Panipat

युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Voice of Panipat

Leave a Comment