33.4 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Today Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 2 सितंबर को एक बार फिर सोना सस्ता हुआ। वहीं चांदी के दामों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

देश में आज 2 सितंबर 2026 को 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने का भाव 1,52,020 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) सोने की कीमत 1,39,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) सोने के दाम 1,14,020रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,368.58 डॉलर प्रति औंस पर है। अगर आप सोना खरीदना चाहते है तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

देश के बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर सोना सस्ता हुआ। दिल्ली में 2 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,41,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानि 1 सितंबर 2026  को 24 कैरेट सोने का भाव  1,56,910 रुपये प्रति 10 ग्राम था।  मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 1,54,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के दाम 1,41,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में 2 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,41,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

वहीं चांदी के भाव में भी आज 2 सितंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज बुधवार को देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये है। जबकि एक दिन पहले 1 सितंबर को 1 किलोग्राम चांदी 2,54,900 के भाव में बिक रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.68 डॉलर प्रति औंस है।

Related posts

HARYANA सरकार के फैसले पर High Court की रोक, नहीं मिलेगा प्रमोशन में आरक्षण

Voice of Panipat

सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना वजन कम करना है, तो इन तरीकों को करे डाइट में शामिल

Voice of Panipat

PANIPAT- कांग्रेस आज घोषित करेगी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची

Voice of Panipat

Leave a Comment