30.1 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Rain Alert: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते आज कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर बने एक मजबूत चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण और मानसूनी ट्रफ रेखा के हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर खिसकने के कारण हरियाणा में मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी और बारिश के आसार बन रहे है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकि अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

3 सितंबर से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में आगामी कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा। कल यानी 3 सितंबर से मानसून की रफ्तार में तेजी आ सकती है। जिससे अगले तीन दिन राज्य में झमाझम बारिश होगी।

Related posts

हरियाणा में मानसून एक्टिव, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट।

Voice of Panipat

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, 16 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Voice of Panipat

Kal Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Sahab Ram

Leave a Comment