36.5 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो, दिल्ली- गुरुग्राम के बीच बनेगा अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर

Delhi to Gurugram Metro Corridor: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब गुरुग्राम से दिल्ली जानें वाले यात्रियों का सफर बेहद आसान होने वाला है। दिल्ली और गुरूग्राम के बीच अक्सर लंबा जाम देखने को मिलता है। लेकिन इस जाम से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। इन दोनों शहरों के बीच एक नया अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है।

जल्द शुरू होगा निमार्ण कार्य
गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए यशोभूमि (द्वारका ) से गुरुग्राम के राजीव चौक तक इस नए अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के DPR में जरूरी संशोधन पूरे करने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया गया है। अब इसे मंजूरी मिलते ही मेट्रो कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

यहां बनेंगे पांच मेट्रों स्टेशन ?
दिल्ली- गुरुग्राम के बीच प्रस्तावित DMRC का यह नया प्रोजेक्ट 20 किलोमीटर लंबा होगा। इस अंडरग्राउंड कॉरिडोर में कुल 5 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। दिल्ली के यशोभूमि एक्सटेंशन पॉइंट से ये नया मेट्रो मार्ग शुरू होगा और दिल्ली के बिजवासन, कापसहेड़ा, और गुरुग्राम में सेक्टर-22, इफको चौक और राजीव जंक्शन पर Metro स्टेशन बनेंगे। खास बात यह है कि ये सभी स्टेशन अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे। लगभग 13,500 करोड़ रुपये की लागत से ये मेट्रो कॉरिडोर तैयार होगा।  

सिर्फ 25 मिनट में पूरा होगा सफर
इस नए प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद यशोभूमि द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। महज 25 मिनट में यात्री दिल्ली के द्वारका से गुरुग्राम तक का सफर तय कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी,बल्कि लंबे ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। 

Related posts

हरियाणा में स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी, जानें क्या है लक्षण ?

Sahab Ram

हरियाणा में लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, इस तरह होंगे रिचार्ज

Voice of Panipat

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनों पर अंकुश लगाने के लिए 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर किया जागरूक

Voice of Panipat

Leave a Comment