36.5 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: प्रेग्नेंसी के दौरान दिया यूपीएससी का एग्जाम, फिर IPS बनी हरियाणा की पूनम दलाल

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए युवाओं को काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला आईपीएस अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें प्रेग्रेंसी के दौरान यूपीएससी का एग्जाम दिया और इसमें सफलता हासिल कर वह IPS बनी।

कौन है IPS पूनम दलाल ?
पूनम दलाल दहिया (IPS Poonam Dalal Dahiya) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की एक अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले से ताल्लुक रखने वाली पूनम दलाल का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होनें अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की।

12वीं पास करने के बाद पूनम ने टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाने की सोची, जिसके लिए उन्होंने जेबीटी (JBT) का कोर्स किया। कोर्स के खत्म होते ही पूनम को दिल्ली के एमसीडी स्कूल, रोहिणी में टीचर की जॉब मिल गई। यहां उन्होंने करीब 2 साल टीचिंग की और टीचिंग से साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन भी पूरी कर ली।

इनकम टैक्स ऑफिसर बनी
UPSC में चयन से पहले उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाएं पास कीं। वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बैंक PO, SSC परीक्षा के माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और बाद में हरियाणा पुलिस में SP (DSP) के पद पर कार्यरत रहीं।

पति ने किया UPSC के लिए सपोर्ट
लेकिन एक समय ऐसा आया जब पूनम ने यूपीएससी में जानें का मन बना लिया था। उन्होनें इसके लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी।

लेकिन साल 2007 में उनकी शादी हो गई। पूनम की शादी दिल्ली में कस्टम एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत असीम दहिया से हुई। असीम ने शादी के बाद पूनम को उनके सपने पूरे करने और यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए काफी सपोर्ट किया।

28 साल की उम्र में दी यूपीएससी परीक्षा
जिसके बाद करीब 28 साल की उम्र में पूनम ने अपनी मेहनत और लगन से पहली बार UPSC CSE की परीक्षा दी। परीक्षा क्लियर भी हुई और उन्हें RPF डिविजन मिला।

लेकिन आरपीएफ डिविजन से नाखुश पूनम ने दोबारा परीक्षा दी और इस बार उन्हें IRPS मिला। हालांकि, इसी बीच साल 2011 में उन्होंने Haryana PCS क्लियर कर डाला और हरियाणा पुलिस में Deputy Superintendent का पद संभाला।

9 महीने प्रेग्नेंसी में दी परीक्षा और क्रैक किया UPSC
इसी बीच एक बार फिर पूनम ने यूपीएससी के लिए तैयारी शुरू कर दी, लेकिन ये राह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी। पूनम को हरियाणा पुलिस में DSP के पद पर रहते हुए फुलटाइम नौकरी भी करनी थी और साथ ही परीक्षा की तैयारी भी। मगर उन्होनें हार नहीं मानी।

जब पूनम ने यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा दी तब वह नौ महीने की प्रेगनेंट थी। वहीं जब उन्होंने मेन्स दिया तब उनका बच्चा मात्र 3 महीने का था। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूनम ने UPSC में 308वीं रैंक हासिल की और वह IPS Officer बन गई।

Related posts

हरियाणा राज्य सरकार ने भी 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की

Voice of Panipat

9वीं से 12वीं के स्कूल 16 से खुलेंगे, छठी से 8वीं की कक्षाएं 23 से लगेंगी

Voice of Panipat

NEET-UG आवेदन फॉर्म जल्द होंगे जारी

Voice of Panipat

Leave a Comment