36.5 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें कल कहां- कहां होगी बारिश ?

Weather Forecast: हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। कल 1 सितंबर से एक बार फिर राज्य में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की संभावना बन रही है। जिससे कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात से हवा के रुख में बदलाव दिखेगा। जिससे कल 1 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

1 सितंबर से राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, नूंह, पलवल, सोनीपत, पानीपत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

वहीं कुछ जिलों में बादलों की आवजाही बनी रहेगी और तेज धूप से उमसभरी गर्मी भी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। वहीं 2 और 3 सितंबर को मानसूनी हवाओं की सक्रियता के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।  

Related posts

Kal Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Sahab Ram

Weather Forecast: हरियाणा में कल 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Sahab Ram

Leave a Comment