Bank Holidays September 2026: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। देश के अलग- अलग राज्यों में सितंबर के महीने 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, सितंबर में अलग-अलग शहरों में त्योहारों, जयंती और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
कब- कब बंद रहेंगे बैंक ?
4 सितंबर 2026: जन्माष्टमी (वैष्णव)/कृष्ण जयंती के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
11 सितंबर 2026: जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के कारण राजस्थान के संबंधित क्षेत्रों में बैंक हॉलीडे रहेगा।
12 सितंबर 2026: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के उपलक्ष्य में असम में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2026 : गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी/गणेश पूजा के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर 2026: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के अवसर पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
21 सितंबर 2026: श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर 2026: करमा पूजा के अवसर पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर 2026: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर में बैंक हॉलीडे रहेगा।
25 सितंबर2026: इंद्रजात्रा त्योहार के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
चालू रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
बैंक बंद रहने के दौरान आप पैसों की निकासी या डिपॉजिट के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट और फंड ट्रांसफर चालू रहेंगे।

