August 29, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल 30 अगस्त का मौसम: इन 26 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। मानसून के सक्रिय होने से अलग- अलग राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।

कल यानि 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही आंधी तूफान को लेकर भी अलर्ट है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है, वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग कल यानी 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली में कल 30 अगस्त को मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

पंजाब- राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम ?

पंजाब के कई जिलों में कल भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल कपूरथला, बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं राजस्थान के झुंझुनू, टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, भीलवाड़ा, जोधपुर और पाली में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में मानसून के कहर, कहां होगी बारिश ?

मैदानी क्षेत्रों के अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कल 30 अगस्त को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं हिमाचल के कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, लाहौल-स्पीति और शिमला में मूसलाधार बारिश की संभावना है।  इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

Related posts

Weather Forecast: हरियाणा में कल 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

हरियाणा में 21 अगस्त की रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

Sahab Ram

हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, इस दिन हो सकती है बूंदाबांदी

Voice of Panipat

Leave a Comment