हरियाणा में मानसून सुस्त पड़ने से गर्मी-उमस बढ़ गई है। बारिश न होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज के मौसम की बात करें तो कुछ ही जिलों में हल्की बारिश के आसार है। जबकि अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा।
मानसून सुस्त, सिर्फ 3 जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आई है। आज सिर्फ 3 उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 1-2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह समेत बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 1 सितंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मानसूनी हवाएं सक्रिय होने से एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है।

