25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

HARYANA NEWS: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, दो महीने बाद जेल से आया बाहर

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिल गई है। आज मगंलवार सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। इस बार राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण के मामले में अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।  सजा मिलने के बाद कई बार पैरोल पर राम रहीम को जेल से बाहर आने की अनुमति दी जा चुकी है।

इस साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को 30 दिन की पैरोल दी गई। 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद वह 25 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था। अब करीब दो महीने बाद फिर उसकी 21 दिन की 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और सुबह करीब 8 बजे सिरसा स्थित डेरे में पहुंचा।

Related posts

दिल्ली से पानीपत आ रहा था युवक, पीछे से आई तेज रफ्तार वाहन

Voice of Panipat

HARYANA-में CRPF जवान की ह#त्या,छुट्टीयों में घर आया था

Voice of Panipat

अक्टूबर में 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat