28.8 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: 1.63 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में भी बंपर उछाल, देखें ताजा भाव

Gold Silver Price: देशभर में सोने- चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 23 अगस्त को सोने के भाव में फिर तेजी दिखी। वहीं चांदी के दाम भी आसमान छू रहे है।

पिछले एक हफ्ते में देश के अलग- अलग शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें लगभग 7,960 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट सोना 7,300 रुपये तक महंगा हुआ है।

आज 23 अगस्त को अंतराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,600.91 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी (बढ़ोतरी) दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव औसतन ₹1,62,440 से ₹1,63,580 के बीच है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर महंगी हुई है। एक सप्ताह में चांदी का भाव 10000 रुपये ​बढ़ा है। 23 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत 260000 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 69.87 डॉलर प्रति औंस पर है।

Related posts

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को तोहफा

Voice of Panipat

CBSE 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, जल्दी से करें Click

Voice of Panipat

धनतेरस पर सोना- चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त जानिए  

Voice of Panipat