26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

Success Story: 12वीं में टॉप किया, बिना कोचिंग 22 साल की उम्र में IAS बनी रितिका जिंदल

UPSC Success Story: यूपीएससी जैसी परीक्षा को क्रैक करने में कई उम्मीदवारों को सालों लग जाते हैं। ऐसे में बहुत कम ऐसे उम्मीदवार होते हैं जो बिना कोचिंग इस परीक्षा को क्रैक कर लेंते है। ऐसे ही उम्मीदवारों में रितिका जिंदल (Ritika Jindal) का भी नाम आता है

कौन है IAS रितिका जिंदल ?
रितिका जिंदल 2019 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं। वह महज 22 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास करके देश की सबसे युवा प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल हुई थीं।

पंजाब के मोगा शहर की रहने वाली रितिका पढ़ाई में बचपन से ही काफी होनहार थीं। उन्होंने CBSE 12वीं (कॉमर्स) में पूरे नॉर्थ इंडिया में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

रितिका आईएएस अफसर बनना चाहती थी। इसलिए उन्होनें अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के तीसरे साल में ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। मगर, यूपीएससी की तैयारी के दौरान ही रितिका के पिताजी को मुंह और फेफड़ों का कैंसर हो गया।

22 साल की उम्र में बनी अफसर
ऐसे मुश्किल समय में रितिका ने अस्पताल में रहकर अपने पिता की देखभाल की। साथ में वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी। जब उन्होनें पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया तो वह पास नहीं हुई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने All India Rank 88 हासिल करके बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा पास की। साल 2019 में रितिका महज 22 साल की उम्र आईएएस बनी। वो भारत की सबसे कम उम्र की IAS अफसरों में से एक बन गई।

Related posts

कितना जरुरी है आपके लिए आम खाना,जानिए

Voice of Panipat

Introducing A Revolutionary Method To Master Caronavairus.

Voice of Panipat

Travel And Love – How They Are The Same

Voice of Panipat