24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में UHBVN का लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला ?

Rohtak: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने UHBVN के एक लाइनमैन को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंदर (42), लाइनमैन (LM), UHBVN, लाखन माजरा के रूप में हुई है।

बिजली मीटर कनेक्शन के लिए मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि आरोपी उसके घर बिजली मीटर कनेक्शन लगाने के एवज में ₹10,000 की अवैध रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया|SV&ACB की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹8,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी शिकायतकर्ता से इससे पहले ₹20,000 रिश्वत ले चुका था। SV&ACB द्वारा मामले में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 26, दिनांक 21.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना SV&ACB, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

बजट के बाद चुनावी मोड में आए CM, पूर्व MLA और कांग्रेस नेता को करवाई BJP ज्वाइन

Voice of Panipat

CWC 2026 में अब तक कुल 23 मेडल , जिसमें 5 गोल्ड , 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज

Voice of Panipat

पैरा एशियन गेम्स में दमखम दिखाएगी पानीपत की बहू

Voice of Panipat