Success Story: भारत में यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है। अक्सर तमाम युवा UPSC परीक्षा की तैयारी में सालों लगा देते हैं, कुछ कोचिंग का सहारा लेते हैं तो कुछ सेल्फ स्टडी से अपनी तैयारी जारी रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें बिना कोचिंग इस परीक्षा को पास किया और शानदार रैंक के साथ वह IRS अधिकारी बनी।
कौन है IRS अफसर पूर्वी नंदा ?
पूर्वी नंदा मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर जिले की रहने वाली है। उनकी स्कूली पढाई उदयपुर के ही सेंट मेरी स्कूल से हुई। बचपन से ही पढ़ने में वह काफी होनहार थी। 12वीं के बाद पूर्वी ने साल 2019 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री हासिल की।
UPSC के लिए फोन से बनाई दूरी
इस बीच पूर्वी ने UPSC की परीक्षा देने का मन बना लिया। वह अफसर बनना चाहती थी। पूर्वी बताती है कि वकालत करने के बाद उनका मन सिविल सर्विस का हुआ और उन्होनें यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। पूर्वी ने यूपीएससी की परीक्षा के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं ली। वो बताती है कि UPSC के लिए उन्होनें फोन को भी छोड़ दिया था।
बिना कोचिंग पास किया UPSC
दो साल तक उन्होनें फोन से दूरी बनाए रखी और रात दिन यूपीएससी के लिए मेहनत करती रही। साल 2020 में उन्होनें यूपीएससी पास किया और 224वीं रैंक हासिल की। पूर्वी को उनकी रैंक के अनुसार IRS कैडर मिला।

