33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

रोहतक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, विदेश में बैठे अपराधी के दो साथी गिरफ्तार

हरियाणा की रोहतक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Rohtak सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद विदेश में बैठे अपराधी के दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रोहतक की सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग दो शूटरों को काबू किया। आरोपियों की पहचान रिठाल गांव निवासी समीर व विजय नगर निवासी कुश के रूप में हुई है। आरोपियों के दोनों पैरों में दो-दो गोलियां लगी हैं।

जानकारी के अनुसार रोहतक की सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि विदेश में बैठकर गैंग चला रहे हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो साथी दिल्ली व रोहतक में बड़ी वारदात अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और दिल्ली के बक्करवाला के पास आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में समीर और कुश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों से आधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों का क्राइम रिकार्ड खंगाल रही है।

Related posts

PANIPAT:- जीटी रोड पर युवक से पैसे व मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

BIKE चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की 4 बाइक बरामद

Voice of Panipat

संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, 12 बजे होगी SKM की सिंघु बॉर्डर पर मीटिंग

Voice of Panipat