33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में 21 अगस्त की रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

हरियाणा में एक बार फिर मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कल 21 अगस्त की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके बाद अगले दो दिन भारी बारिश के आसार है।

हरियाणा में बढ़ेगी मानसूनी हवाओं की सक्रियता

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, फतेहगढ़, हरदोई, उड़ीसा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है।

इन दिनों में होगी झमाझम बारिश

जिससे हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे 21 अगस्त की रात से 23 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़तरो देखने को मिल सकती है। 24 अगस्त के बाद मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना से राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है।

Related posts

कल का मौसम: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

पानीपत में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बारिश के बाद 3 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान.

Voice of Panipat

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Sahab Ram