33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के युवक की कनाडा में मौत, नमकीन खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

हरियाणा के एक युवक की कनाडा में मौत हो गई। करनाल के रहने वाले 27 साल के युवक की कनाडा में नमकीन खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट फेल होने से युवक की मौत हुई है।

2018 में गया था कनाडा

मृतक की पहचान 27 वर्षीय रजत नरवाल के रूप में हुई है। करनाल के गांव नरूखेड़ी का रजत नरवाल साल 2018 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। परिजनों ने बताया कि रजत वहां पढ़ाई के साथ प्लंबरिंग का काम भी करता था।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
रजत को कनाडा की नागरिकता (PR) मिल चुकी थी। 4 जनवरी 2025 को रजत की शादी पानीपत के मॉडल टाउन निवासी अक्षिता के साथ हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद ही रजत की पत्नी भी कनाडा चली गई थी।

नमकीन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों ने बताया कि रजत की पत्नी 7 माह की गर्भवती है। 18 अगस्त की शाम रजत और उसकी पत्नी रोजाना की तरह सैर पर निकले थे। इस दौरान नमकीन खाने का मन हुआ तो रजत ने वहीं एक दुकान से नमकीन ली। लेकिन जैसे ही उसने नमकीन खाई तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने रजत को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि रजत की मौत का कारण हार्ट फेल बताया गया है। वहीं बेटे की मौत की खबर के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजन शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे है।

Related posts

HARYANA के पूर्व CM मनोहर लाल को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी

Voice of Panipat

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज का जींद से मथुरा तक बस सेवा, देखें टाइम टेबल और किराया सूची

Sahab Ram

PANIPAT:- पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले 2 आरिपियों को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat