33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Haryana Weather: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, देखें आज कहां कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में  एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज से प्रदेश के उत्तरी जिलों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने से झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 17 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर  में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

17 से 20 अगस्त तक हो सकती है बारिश

IMD और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश की स्थितियां अनुकूल होंगी। इसके चलते प्रदेश के अधितकर हिस्सों में 17 अगस्त यानि आज रात से 20 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Related posts

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

हरियाणा के इन 3 जिलों में बारिश के आसार, देखें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram