33.7 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Haryana Weather Alert: हरियाणा में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, देखें कहां कहां होगी तेज बारिश ?

Heavy rain alert for Haryana on August 17 and 18

Haryana Weather Alert: हरियाणा और पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को दोनों राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तरी हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

17 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, 17 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दोनों राज्यों के कई अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

18 अगस्त को बढ़ेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। हरियाणा में पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तरी हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हैं। इसके अलावा मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, बरेली, लखनऊ और जमशेदपुर से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल व उत्तरी ओडिशा तट पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र तक फैली हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा-पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Related posts

HARYANA सरकार ने रोजगार का रोडमेप किया तय, इन योजनाओं पर शुरू होगा काम

Voice of Panipat

किसानों की हो गई बल्ले- बल्ले, सरकार ने इन 6 फसलो की बढाई MSP

Voice of Panipat

HARYANA के नए DGP पर फैसला जल्द

Voice of Panipat

Leave a Comment