27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Jobs

हरियाणा में पूर्व सैनिकों के लिए 158 SPO पदों पर भर्ती, 17 से 19 अगस्त तक होगी प्रक्रिया

अंबाला: हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का अवसर आया है। विभाग ने विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के 158 पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा में पूर्व सैनिकों के लिए 158 SPO पदों पर भर्ती, 17 से 19 अगस्त तक होगी प्रक्रिकार्यक्रम जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया 17, 18 और 19 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से राजकीय रेलवे पुलिस लाइन, अंबाला छावनी में आयोजित होगी। इन पदों पर हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (HSISF) से हटाए गए पात्र पूर्व सिपाहियों और हरियाणा के सेवानिवृत्त सैनिकों को एक वर्ष के लिए अनुबंध आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

25 से 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा कारणों से सेवा से हटाया गया नहीं होना चाहिए।
जिलेवार तीन दिन चलेगी भर्ती

विभाग की ओर से जिलेवार भर्ती का कार्यक्रम जारी किया गया है।

17 अगस्त: कालका, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी, कुरुक्षेत्र और करनाल GRP थानों से संबंधित अभ्यर्थी।
18 अगस्त: पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम GRP थानों से संबंधित अभ्यर्थी।
19 अगस्त: रेवाड़ी, रोहतक, बहादुरगढ़, जींद, हिसार और सिरसा GRP थानों से संबंधित अभ्यर्थी।
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे राजकीय रेलवे पुलिस लाइन, अंबाला छावनी में पहुंचना होगा। विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
ये दस्तावेज साथ लाने होंगे

भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेजों की मूल और सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी:
1 HSISF से हटाए जाने का प्रमाण-पत्र या
2 सेवानिवृत्त सैनिक होने का प्रमाण-पत्र
3 डिस्चार्ज बुक
4 चार पासपोर्ट साइज फोटो
5 आयु प्रमाण-पत्र
6 चरित्र प्रमाण-पत्र
7 शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
8 अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र
एक साल की होगी नियुक्ति

चयनित SPO की नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध पर होगी।
निर्धारित मासिक मानदेय सीधे अभ्यर्थी के बैंक खाते में दिया जाएगा। इसके अलावा वर्दी और जूते आदि के लिए 3,000 रुपये एकमुश्त तथा सरकारी यात्रा के दौरान 150 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा। नियमानुसार आकस्मिक अवकाश की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

गृह थाने में नहीं होगी तैनाती
विभाग के अनुसार, चयनित SPO को उनके गृह थाने में तैनात नहीं किया जाएगा। यथासंभव उन्हें नजदीकी थाने में ड्यूटी दी जाएगी। हालांकि, विभागीय आवश्यकता के अनुसार दूसरे जिले में भी तैनाती की जा सकती है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की अनुशासनहीनता पाए जाने पर बिना नोटिस सेवा समाप्त की जा सकती है। पूर्व सैनिकों को निर्धारित तारीख और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

ग्रुप D में भर्ती युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब योग्यता केे आधार पर मिलेगा काम

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस में जल्द होगी 20 हजार नई भर्तियां, 1300 करोड़ की लगात से विभाग होगा हाईटेक

Sahab Ram

Haryana सरकार ने जारी किए निर्देश,अब नाइट शिफ्ट के लिए महिला कर्मचारियों को लेनी होगी सहमति   

Voice of Panipat