24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsWEATHER

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसी के चलते मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज शुक्रवार को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश होगी। इसके अलावा करनाल, कैथल और इसके आसपास के जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी हल्की बारिश

वहीं हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून टर्फ की अक्षय रेखा में बदलाव और राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है। जिसकी वजह से ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।

बारिश से मौसम होगा सुहावना
इस हफ्ते की शुरूआत में मानसून की गतिविधियां कम देखने को मिली। इस कारण बारिश कम हुई और उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। लेकिन एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज हो गई है।
बीते 13 अगस्त की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिसके बाद आज 14 अगस्त को कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार है। इससे मौसम सुहावना होगा और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Related posts

Breaking:- 2 मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर, इंजन गिरा दूर, 2 लोको पायलट घायल

Voice of Panipat

HARYANA:- 1 साल की बेटी को छोड़कर विवाहिता घर से फरार, ले गई लाखों का सामान

Voice of Panipat

हरियाणा में खट्‌टर को जिताने निकले सीएम नायब सिंह सैनी

Voice of Panipat