26.9 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में रिश्वत लेते बिजली निगम का ALM गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली निगम के एक सहायक लाइनमैन (ALM) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतपाल के रूप में हुई है, जो रतिया क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा में तैनात है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसीबी की यह कार्रवाई विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया।

ट्यूबवेल शिफ्ट करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, रतिया के गांव जलोपुर निवासी किसान अनिल कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसके खेत में लगा ट्यूबवेल खराब होने के बाद उसने उसी खेत में दूसरी जगह नया ट्यूबवेल शिफ्ट कर लिया था।

आरोप है कि क्षेत्र में तैनात एएलएम सतपाल ने मौके पर पहुंचकर किसान से कहा कि ट्यूबवेल और बिजली लाइन की शिफ्टिंग विभाग की अनुमति के बिना नहीं की जा सकती। उसने कथित तौर पर मामला दर्ज कराने का डर दिखाते हुए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

15 हजार रुपये में तय हुआ सौदा

शिकायत के मुताबिक, बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 20 हजार से घटाकर 15 हजार रुपये तय की गई। इसके बाद किसान ने पूरे मामले की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।

एसीबी ने योजना के तहत किसान को आरोपी के पास भेजा। जैसे ही सतपाल ने तय राशि ली, टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

PANIPAT:- “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत जिला पुलिस ने माटी कलश व तिरंगा यात्रा निकाली

Voice of Panipat

सरकारी नौकरी की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

BREAKING:-OMG-2 फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक

Voice of Panipat