25 C
Panipat
August 6, 2026
Voice Of Panipat
Latest News

Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों के कल होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam: देशभर में सक्रिय मानसून के बीच कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 अगस्त के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है।

मौसम विभाग ने किसानों, नदी किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को सतर्क रहने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इन 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिनभर बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 32°C रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और देवरिया सहित कई जिलों में भारी बारिश और 60 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है।

बिहार में वज्रपात और तेज हवा का खतरा

पटना, गया, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना का अधिकतम तापमान 33°C रहने की संभावना है।

झारखंड में तूफानी हवाओं का अलर्ट

रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग, खूंटी, पलामू और सिमडेगा में भारी बारिश के साथ 70 से 80 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर और सिरमौर में भी भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल भी अलर्ट पर

जम्मू, पुंछ, कठुआ, राजौरी, किश्तवाड़, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा और शोपियां में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और मालदा में भी तेज बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है।

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी असर

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, पठानकोट, बठिंडा और फिरोजपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी है। राजस्थान के भरतपुर, करौली, अलवर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, बालाघाट, रायसेन, विदिशा, दमोह, पन्ना, सिवनी, देवास, खरगोन और शिवपुरी सहित कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

PANIPAT:- Bike पर सवार होकर पानीपत आ रहा था युवक, तभी रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Voice of Panipat

फ्लैट और प्लॉट खरीदना हरियाणा में हुआ महंगा, सरकार ने EDC में इतनी की बढ़ोतरी 

Voice of Panipat

BREAKING:- Haryana CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजेश खुल्लर ओवरआल इंचार्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment