34.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया नर्सिंग कॉलेज, सरकार ने दी मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नूंह जिले के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार ने संस्थान में प्रतिवर्ष 60 विद्यार्थियों के प्रवेश की स्वीकृति भी दी है। इस फैसले से मेवात क्षेत्र और आसपास के जिलों के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय नूंह जैसे सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ रोजगारपरक शैक्षणिक संस्थानों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल मानव संसाधन तैयार होगा, जिससे जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी चिकित्सा संस्थानों को कुशल स्टाफ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह संस्थान विशेष रूप से क्षेत्र की बेटियों के लिए लाभकारी साबित होगा। अब उन्हें नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी तथा उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच और अधिक आसान बनेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। दादू में राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना नूंह जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र में स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।

Related posts

CET परीक्षा के लिए पानीपत पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध-SP भूपेंद्र सिंह

Voice of Panipat

 नए आईओएस से aaple यूजर्स की होगी मौज, पुराना iPhone बन जाएगा नया, जानें किन Model को मिलेगा अपडेट

Voice of Panipat

भोडवाल माजरी में 28 से 30 अक्तूबर 76वां निरंकारी संत समागम होगा

Voice of Panipat