September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsWEATHER

जम्मू–कश्मीर में बारिश , बाढ़ और भूस्खलन का कहर!

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़  और भूस्खलन जैसे हालात बन गए हैं जिससे वहां के आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजौरी, पुंछ, रामबन , डोडा, रियासी समेत कश्मीर घाटी के कई हिस्से बारिश से सबसे अधिक प्रभावित बताए जा रहे हैं।

बारिश के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कुछ स्थानों पर वाहन तेज बहाव में बह गए जिसके चलते यातयात को डायवर्ट करना पड़ा है।  फिलहाल बारिश के चलते जम्मू – श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक कई जगह बाधित हो गया है । मार्ग बाधित होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहत एवं बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

बाड़ में बहे वाहन

लगातार खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक  भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन की लोगों से अपील है कि वे बिना जरूरी कारण यात्रा करने से बचें रहे ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चुलकाना मे पशु बाड़े मे बैठे नीरज उर्फ रॉकी की ह*त्या का मामला, आरोपियो को पि*स्तौल सप्लाई करने वाला काबू

Voice of Panipat

हरियाणा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

पेट्रोल पंप से बदमाशों ने डलवाया तेल, सेल्समैन पर पिस्तौल तान लूटे 10 हजार

Voice of Panipat