September 5, 2026
Voice Of Panipat
CrimeIndia CrimesIndia NewsIndia-PoliticsLatest News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, 20 जुलाई की हिंसा के बाद 10 FIR दर्ज!

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन 33वें दिन भी जारी है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान जनता ओर दिल्ली पुलिस के बीच हुई भिड़ंत के बाद भी प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है।

दरअसल CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से आंदोलन शुरू किया था। 20 जुलाई को पार्टी ने संसद मार्च निकाला, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जिसमें कई लोग घायल हुए और भारी नुकसान हुआ जिसके बाद लगातार दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही ।

दिल्ली में दर्ज हुई 10 FIR:

  • संसद मार्ग थाने में 4 FIR दर्ज।
  • कनॉट प्लेस थाने में 3 FIR दर्ज।
  • मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थाने में 1-1 FIR दर्ज।

प्रदर्शनकारियों पर लगे आरोप:

  • RAF जवानों पर हमला करने का आरोप।
  • पथराव और तोड़फोड़ के आरोप।
  • सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप।
  • फिल्हाल , CJP का प्रदर्शन लगातार जारी है और जंतर मंतर पर अभी भी बड़ी मात्रा में युवा प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच रहे है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- तीन दोस्तों के पास नहीं थी BIKE, 3 दोस्तों ने चोरी कर ली BIKE

Voice of Panipat

हरियाणा में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, टीचर्स-स्टाफ के लिए नए आदेश

Voice of Panipat

पानीपत में महिला की ह# त्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat