September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल!

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – गुरुग्राम में सोमवार सुबह द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्या हुआ था :

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के 3 दोस्त रात को सोहना रोड के एक क्लब में फुटबॉल का फाइनल मैच देखकर वापस घर लौट रहे थे। कार सक्षम चला रहा था। सुबह करीब सेक्टर-93 के पास प्रेरणा सोसायटी के पास एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार तीनों लोग बुरी तरह फंस गए।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे मे दो दोस्तो की मौ#त

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को कार से निकालकर द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान दीपांक मलिक (20 साल) और सक्षम सचदेवा (21 साल) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। दीपांक पानीपत में पढ़ाई करता था। वहीं घायल प्रगति वशिष्ठ का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-93 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में Engineering के बाद अब मेडिकल का कोर्स भी हिंदी में शुरू करने की योजना बना रही सरकार

Voice of Panipat

केदारनाथ में MI-17 से छिटककर गिरा हेलिकॉप्टर, खराब होने के चलते एयरलिफ्ट किया जा रहा था

Voice of Panipat