September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

घर में घुसकर महिला से रेप, दी जान से मारने की धमकी..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – करनाल जिले के नीलाखेड़ी क्षेत्र के एक गांव में 20 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे एक महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला:
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के दिन वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर आया। आरोप है कि आरोपी ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर जबरदस्ती वारदात को अंजाम दिया । घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा । जिसके बाद पीड़िता घबरा गई और उसने घर वालों को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुँच गया।

बुटाना पुलिस स्टेशन में दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया केस:-
परिजनों के साथ पीड़िता बुटाना थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा और बयान भी दर्ज किए जाएंगे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- अग्निवीरों को बड़ी राहत देने की तैयारी ग्रुप C भर्ती में CET की अनिवार्यता खत्म करेंगी सरकार

Voice of Panipat

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़: नदियां उफान पर, करतारपुर कॉरिडोर प्रभावित

Voice of Panipat

PANIPAT:- एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat