July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

12 साल के कार्तिक की रीढ़ में 3 फ्रैक्चर ! गुरुग्राम सेक्टर 84 में बास्केटबॉल पोल गिरने से बड़ा हादसा..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-84 की अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में सोमवार शाम बास्केटबॉल कोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान लोहे का बास्केटबॉल पोल अचानक गिरने से 12 वर्षीय कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय वहां पर मौजूद दो अन्य बच्चे समय रहते हट गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में लोहे का पोल बच्चों पर गिरा

क्या हैं पूरा मामलाः 

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे बच्चे रोजाना की तरह बास्केटबॉल का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट पर लगा भारी लोहे का पोल अचानक डॉक्टर के 12 वर्षीय बेटे कार्तिक पर आ गिरा। पोल की चपेट में आने से कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों और खिलाड़ियो ने पोल हटाया और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि कार्तिक की रीढ़ की हड्डी में तीन अलग – अलग स्थानों पर फ्रैक्चर मिला है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने प्रबंधन और मेंटेनेंस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बास्केटबॉल पोल पे काफी समय से जर्जर और जंग लगा हुआ था। साथ ही, इसे पर्याप्त मजबूती से स्थापित नहीं किया गया था। निवासियों का दावा है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई।

हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार और सोसायटी के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हरियाणा में इससे पहले भी बास्केटबॉल पोल गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। रोहतक में अभ्यास के दौरान 750 किलोग्राम पोल गिरने से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक की मौत हो गई थी। वहीं, बहादुरगढ़ में भी इसी तरह की दुर्घटना में एक युवा खिलाड़ी की जान चली गई थी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में 1 अगस्त से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

Voice of Panipat

HARYANA:- दशहरे के दिन कार में सवार होकर मंदिर जा रहा था परिवार, अचानक नहर में गिरी कार, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

Haryana:- नशीला गाजर का हलवा खिलाकर विवाहिता फरार, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Voice of Panipat