September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPolitics

दिल्ली कूच पर सख्ती, हरियाणा में बॉर्डर सील ,कई किसान नेता किए डिटेन !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी)– युवाओं ओर किसानों द्वारा दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा से दिल्ली जाने वाले कई प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जबकि कई जिलों में किसान नेताओं और CJP समर्थकों को डिटेन किया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार, जहां एक ओर CJP के अनुयायि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद घेराव की तैयारी में जुटे हैं, वहीं किसानों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में देशव्यापी महापंचायत का ऐलान किया है। इसे देखते हुए हरियाणा से पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले बॉर्डरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पंजाब से जुड़े शंभू बॉर्डर को बंद कर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।
यह है किसानों की मांग–

  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द हो – किसानों का कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय कृषि और डेयरी क्षेत्र को नुकसान होगा। सस्ते विदेशी उत्पाद आने से किसानों की आय प्रभावित हो सकती है।
  • समझौते के दस्तावेज सार्वजनिक हों – व्यापार समझौते से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि किसानों और आम लोगों को पूरी जानकारी मिल सके।
  • चर्चा के बिना समझौता लागू न हो – किसानों, मजदूरों, डेयरी उत्पादकों और छोटे व्यापारियों से चर्चा के बाद ही किसी भी व्यापार समझौते को लागू किया जाए।
  • कृषि और डेयरी क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो – विदेशी कृषि व डेयरी उत्पादों के आयात से पहले भारतीय किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

करनाल और कुरुक्षेत्र में दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया जिस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई इसलिए करनाल में वाहनों को आगे जाने से रोके जाने के बाद कई किसान पैदल ही दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

बॉर्डर पर बैरीकेडिंग करती पुलिस

उधर, महेंद्रगढ़ के कनीना मंडी स्थित सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा सोनम वांगचुक के समर्थन और भाजपा के विरोध में नारेबाजी किए जाने का मामला भी सामने आया है जिसके बाद सरकार ने स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार को निलंबित कर दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

Voice of Panipat

पाईट कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कराई गई कई प्रतियोगिता

Voice of Panipat

पाइप लाइन दबाने का काम कर रहे श्रमिकों से की मारपीट, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat